उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, बाढ़ के लिए इन दो जिलों में जारी हुई एडवाइजरी…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर जारी है। ऐसे में पिथौरागढ़ जिले में गौरीगंगा, बंगा पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है, दूसरी तरफ फीका बैराज जसपुर का जल स्तर अधिकतम बाढ़ स्तर ऊपर हो गया है। आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में इन दोनों जिलों के जिलाधिकारी को सावधानी और सतर्कता बरतने के संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। आगे पढ़िए….

सभी राजस्व और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बने रहने के लिए कहा गया है, सभी थानों और पुलिस चौकियों को वायरलेस सेट के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है, बाढ़ और आपदा संबंधित सभी जानकारियां तुरंत संबंधित विभागों को शेयर करने की निर्देश दिए गए हैं, भारी बारिश और आपदा जैसे हालातो के दौरान सभी कर्मचारियों को मोबाइल खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।