उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- इस IAS को बनाया गया हल्द्वानी नगर निगम का नया नगर आयुक्त…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शासन के आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में उल्लिखित तालिका के क्रमांक 5 पर अंकित अधिकारी श्री विशाल मिश्रा (IAS-2018), तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंहनगर को उक्त पद से स्थानान्तरित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया था। उक्त तैनाती आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में आंशिक संशोधन करते हुये विशाल मिश्रा (IAS-2018) को नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी के पद तैनात किया जाता है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।