उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- नैनीताल हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी बने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Nainital News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी को मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी एक कॉपी सभी संबंधित विभागों को जारी की गई है।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई इस संस्तुति के बाद भारत सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के पत्र में वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को 27 अक्टूबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज ग्रहण करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।