उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-अतिवृष्टि ने दूसरे दिन फिर बरपाया कहर, दुकानों में घुसा गदेरों का मलबा

खबर शेयर करें

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जनपद में मौसम ने लगातार दूसरे दिन भी कहर बरपाया। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया। बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य बारिश के कारण ठप पड़ गए हैं। गोपेश्वर खेल मैदान में भी पानी भर गया है, जिससे ट्रैक के सुधार कार्यों पर असर पड़ा है।

नंदप्रयाग क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते बरसाती गदेरा उफान पर आ गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गदेरे में आया मलबा बदरीनाथ हाईवे से होकर नंदप्रयाग बाजार की दुकानों में घुस गया। मोहित, सूरज और सतीश कंडेरी की दुकानों को इससे भारी नुकसान पहुंचा।

तेज बारिश के चलते बाजार में खड़े कई वाहन भी मलबे में दब गए थे, जिन्हें बाद में हटाया गया। जीआईसी नंदप्रयाग के पास बहने वाले एक अन्य गदेरे में भी जलस्तर बढ़ गया, जिससे अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा। शाम पांच बजे बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम शांत होने के साथ ही नदियों का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली-ओलावृष्टि की चेतावनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।