उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-द्वारीखाल में खाई में समाई मैक्स, तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Kotdwar: पहाड़ों में हादसे कम होने का नाम नहींं लेे रहे है। कुमाऊं और या गढ़वाल हर साल पहाड़ों मेें हादसे होते रहते है। देर रात द्वारीखाल क्षेत्र के सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह रात सिलोगी से अपने गांव की ओर जा रहे थे।

गाड़ी को सतपाल सिंह चला रहा था। इस बीच ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना ग्राम बड़ेथखाल के ग्रामीणों ने शासन को दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से हादसे में घायल तीनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।