उत्तरखंड:(बड़ी खबर)- केदारनाथ में खिला कमल, इतने वोटों से जीती आशा नौटियाल

खबर शेयर करें

kedarnath News:उत्‍तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आ गए। बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच मुकाबला था। बीजेपी प्रत्‍याशी आशा नौटियाल चुनाव लगभग जीत गई हैं। ऐलान होना बाकी है। कुछ ही देर में आशा नौटियाल के जीत का ऐलान कर दिया जाएगा। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्‍याशी ने बढ़त बना ली थी। केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है। 5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपायों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बता दे कि भाजपा विधायक शैलारानी रावत का जुलाई में निधन हो जाने के कारण केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई थी। 57.64 फीसदी मतदान हुआ था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।