उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-पहाड़ पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी, वर्षों बाद जायेंगे अपने गांव अल्मोड़ा…

खबर शेयर करें

Nainital News: मूलरूप से उत्तराखंड अल्मोड़ा निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आज 11.50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से अपनी पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। धोनी के साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट पर करीब आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद कप्तान बनना और भारतीय टीम को विश्वकप जीतने के बाद पहली बार महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की माने तो धोनी यहां छुट्टिया मनाने आये है। आगामी 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही दिल्ली जाने का टिकट बुक है। धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले ल्वाली भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ की सैर करेंगे।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *