उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-सुबह-सुबह इस जिले में लगे भूकंप के झटकें, तीव्रता 3.5 रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

बागेश्वर। जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित बताया गया है। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही। झटके महसूस होते ही एहतियातन कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। झटकों के बाद लोग कुछ समय तक सतर्क रहे, लेकिन किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई। तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: बसौली के समीप कार खाई में गिरी, 11 माह के मासूम समेत तीन की मौत

प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।