उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- शीतलहर, बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, 4 जनवरी तक स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

Uttrakhand weather: उत्तराखंड के देहरादून में मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के तहत प्रशासन ने जिले में शीतलहर, बर्फबारी, और वर्षा के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस आदेश को लागू करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अवकाश का निर्णय 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और सामान्य क्षेत्रों में ठंड के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने सभी संस्थानों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।