उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-सीएम धामी ने पिथौरागढ़ आपदा पीड़ितों के लिए उठाया ये कदम, 1.60 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृति

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु 1.60 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके तहत धारचूला के ग्राम धारपांगू के 9 परिवारों को 37.80 लाख रुपए, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को 8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 4 परिवारों को 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को 46.75 लाख, सेरासुईधार के 3 परिवारों को 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 7 परिवारों को 29.45 लाख और तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु 8.50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।