उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- पिथौरागढ़ में मुवानी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत…

खबर शेयर करें

PITHORAGADH ACCIDENT NEWS: बारिश के कहर के बाद पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग से लौट रहा एक वाहन थल-मुनस्यारी मार्ग पर मुवानी के निकट हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत व दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। आज सुबह करीब 6 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page