उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-गढ़वाल के बाद अब कुमाऊं में आम आदमी पार्टी में बगावत शुरू, संगठन मंत्री समेत 156 समर्थकों का इस्तीफा…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND ELCTION 2022: उत्तराखंड में अपने को तीसरे विकल्प के रूप में मान रही आम आदमी पार्टी में चुनाव से ठीक पहले बगावती बिगुल बज चुका है। पहले गढ़वाल मंडल के विकासनगर में प्रत्याशी चयन को लेकर जिलाध्यक्ष समेत 103 आप कार्यकर्ताओं ने उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। अब कुमाऊं के धारचूला में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां विधानसभा में प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने बगावत शुरू कर दी है। आप के संगठन मंत्री ने भाजपा से निष्कासित व्यक्ति को टिकट देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद नाराजगी जताते हुए 156 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है।

जानकारी के अनुसार धारचूला संगठन मंत्री गोविंद राम आर्या ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को पत्र भेजकर इस्तीफा दिया है। संगठन मंत्री का कहना है कि वे दिल्ली में आंदोलन के दौरान से ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी हित में एक ईमानदार सिपाही के तौर पर कार्य किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कुछ समय से भाजपा से निष्कासित कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है। पार्टी में कार्यकर्ताओं केी अनदेखी के बाद उन्होंने पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है। जिसके बाद 156 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, वॉलीबॉल में हासिल किए दो पदक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।