उत्तराखंड: RTE के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों में दाखिले का एक और मौका, ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: प्राइवेट स्कूलो में आरटीई के माध्यम से एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के पास एक और मौका है, आरटीई के माध्यम से 20 जून से प्रक्रिया प्रारंभ शुरू होगी और 5 अगस्त से छात्र प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन को आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित सीटों पर एडमिशन से वंचित रहे छात्रों को शिक्षा विभाग एक और मौका दे रहा है , प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई के इकछुक गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्र 5 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं, शिक्षा विभाग के स्तर में एडमिशन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जाएगी आरटीई कोटे के तहत 16 हजार 10 सीटें विभिन्न स्कूलों में अभी रिक्त हैं , अपर राज्य परियोजना निर्देशक समग्र शिक्षा अभियान डॉ मुकुल कुमार के अनुसार सभी सीईओ ,डीईओ को एडमिशन कार्यक्रम के विस्तार की जानकारी दे दी गई है। 20 जून तक सभी जिले और ब्लॉक में विज्ञप्ति जारी करनी होगी, आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।