उत्तराखंड: आहा रे मेरो पहाड़, बर्फ की सफेद चादरें से ढके नैनीताल, रानीखेत, कौसानी और मुनस्यार…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: मौॅसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई थी। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश हुई वही पहाड़ों में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। आज नैनीताल, रानीखेत, कौसानी और मुनस्यारी समेत कई पर्यटक स्थालों पर जमकर हिमपात हुआ है। नैनीताल में बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चहरे खिल उठे। पार्किंग में खड़े वाहनों पर बर्फ की चादर बिछ गई।

वही अल्‍मोड़ा जिले के रानीखेत, सल्ट और मानिला में पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटक मानिला, डोटियाल, कटपतिया, दूधोड़ी, इकूखेत आदि स्थलों पर पहुंचने लगे है। चम्पावत जिले लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट विकास खंड में ऊंची चोटियां कुछ ही देर में बर्फ से लकदक हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।