उत्तराखंड: पहाड़ के दीपक की बदली किस्मत, क्रिकेट टीम बनाकर जीते 8 लाख और थार

खबर शेयर करें

Almora News: अल्मोड़ा के दीपक की ऑनलाइन गेम से किस्मत बदल गई। बीते दिनों भारत वेस्टइंडीज के बीच हुए क्रिकेट मैच में दीपक ने 8 लाख की रकम और एक थार कार जीत ली है। इस बात की जानकारी दीपक ने दी।

दीपक अधिकारी मूलरूप से माल गांव के रहने वाले हैं। उनकी दुगालखोला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। दीपक ने बताता वह लंबे समय से माई सर्किल एप में टीम बनाते हैं। रविवार को भी उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में टीम बनाई। इसके बाद वह सो गए। दीपक ने बताया कि जब सुबह 3 बजे उनकी नींद खुली तो उनको पता लगा कि वह 8 लाख की रकम और एक थार जीप जीत गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके वॉलेट में 5 लाख 60 हजार की रकम भी आ गई है। दीपक इससे बेहद खुश हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।