उत्तराखंड: आज 7028 लोगों ने दी CORONA को मात, देखिये अपने जिले का हाल

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: आज प्रदेश में 1942 कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 52 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। आज सबसे अधिक 7028 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जिससे अब राज्य में 33994 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 132 बागेश्वर में 92 चमोली में 103 चंपावत मैं 51 देहरादून 421 हरिद्वार में 295 नैनीताल में 204 पौड़ी गढ़वाल में 93 पिथौरागढ़ में 78 रुद्रप्रयाग में 77 टिहरी गढ़वाल में 154 उधम सिंह नगर में 167 उत्तरकाशी में 75 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं जिससे राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 1942 हो गया है इससे अब तक इस संक्रमण से 325425 लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा आज 52 लोगों की मौत के साथ राज्य में आंकड़ा भी बढ़कर 6261 हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।