उत्तराखंड: आज 4854 ने जीती कोरोना से जंग, प्रदेश में 2991 नये केस

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: आज उत्तराखंड में 2991 कोरोना के मामले सामने आये जबकि 53 लोगों की मौत हुई है। 4854 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो लौटे। आज 43520 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 149 बागेश्वर में 68, चमोली में 175 चंपावत 28 देहरादून में 414 हरिद्वार में 283 नैनीताल में 370 पौड़ी गढ़वाल में 194 पिथौरागढ़ में 122 रुद्रप्रयाग में 98 टिहरी गढ़वाल में 196 उधम सिंह नगर में 815 तथा उत्तरकाशी में 79 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।उधम सिंह नगर में 815 मरीज मिलना चिंता दर्शाता है इस तरह आज 2991 कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज विभिन्न अस्पतालों में एडमिट हुए जिससे अब तक राज्य में इस संक्रमित रोग का आंकड़ा बढ़कर 321337 हो गया है जबकि आज 53 लोगों की मौत होने से यहां आंकड़ा भी बढ़कर के 6113 तक पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।