उत्तराखंडः महाशिवरात्रि पर ठंडाई में मिलाकर पिया भांग, 24 लोग अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

Kotdwar News: शिवरात्रि पर्व पर प्रसाद रूप में बांटी गई ठंडाई (दूधिया) का अधिक सेवन करने से 24 से ज्यादा शिवभक्तों एवं आम लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन पीड़ितों को राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-मारपीट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज, यहां नगर पालिकाध्यक्ष व साथी को जेल

बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुछ स्थानों पर प्रसाद के रूप में ठंडाई का वितरण किया जा रहा था, जिसमें भांग की मात्रा अधिक होने के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

पीड़ितों की हालत गंभीर
भांग के अधिक सेवन से लोगों को उल्टी, जी-मचलाना, घबराहट, पेट दर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं हुईं। कुछ लोग बेसुध हो गए, जिन्हें परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार काॅलेज में NSS ने लगा शिविर, सड़क सुरक्षा रैली और स्वच्छता का चलाया अभियान

अस्पताल में मचा हड़कंप
महाशिवरात्रि के चलते अस्पताल बंद था और केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया। देखते ही देखते सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। भांग पीड़ितों की जानकारी मिलने पर उन्होंने परिजनों से हालचाल जाना और डॉक्टरों से बेहतर इलाज देने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः अमित शाह का बेटा बन विधायकों से तीन करोड़ मांगने वाला गौरव नाथ गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।