UKSSSC Paper Leak: एसटीएफ ने उत्तरकाशी से अंकित रमोलाको किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

UKSSSC Paper Leak Case यूकेएसएसएससी का स्नातक स्तर का पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ (STF) ने हाकम सिंह रावत व शिक्षक तनुज के करीबी अंकित रमोला को उत्तरकाशी के नौगांव से गिरफ्तार किया है। अंकित को एसटीएफ की टीम ने बुधवार शाम को ही हिरासत में ले लिया था। लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी हुई। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 19वीं गिरफ्तारी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार हाकम सिंह रावत के कहने पर अंकित ने कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम उत्तरकाशी नौगांव भेजी गई, जहां से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।