UKSSSC पेपर लीक: (Big News)- STF के हाथ लगा मास्टरमाइंड उत्‍तरकाशी जिला पंचायत सदस्‍य हाकम सिंह

खबर शेयर करें

 Uttarakhand Breaing News: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भाजपा नेता हाकम सिंह को उत्‍तरकाशी जनपद के मोरी क्षेत्र से एसटीएफ ने हिरासत मेंं ल‍िया है। एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में मास्‍टरमाइंड भाजपा नेता और व्‍यायाम शिक्षक गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता हाकम सिंह उत्‍तरकाशी जिला पंचायत का सदस्‍य है, जबकि व्‍यायाम शिक्षक तनुज शर्मा इसी जिले में राजकीय इंटर कालेज मोरी में तैनात है।वह भाजपा नेता का विश्‍वासपात्र बताया जा रहा है, लेन-देन उसी के माध्‍यम से किए गए। शिक्षक ने परीक्षा से एक दिन पहले 20 अभियार्थियों को अपने घर पर प्रश्न पत्र उपलब्‍ध कराकर उनके उत्तर याद कराये थे। अन्‍य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर और मेरठ टीम भेजी गई है। मामले में अब तक 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। उत्‍तराखंड राज्‍य अधीनस्‍थ चयन आयोग ने राज्‍य सरकार के 13 विभागों के 913 पदों के लिए दिसंबर 2021 यह परीक्षा कराई थी। 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब तक मामले में 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। जांच में शिक्षक के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। साक्ष्यों के आधार पर देर रात गिरफ्तार किया गया। शिक्षक ने मुख्य सरगना एवं अन्य के बारे में कई जानकारी दी है। साक्ष्यों को एकत्र कर जल्द ही कुछ बड़ी गिरफ्तारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का पर्दाफाश जल्द होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।