हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: सर्द मौसम में डोर टू डोर चली ललित, दीपक और सुमित की तिकड़ी

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी और पार्टी प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया और विधायक सुमित हृदयेश जोर-शोर से डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सर्द मौसम के बावजूद विधायक सुमित हृदयेश, दीपक ब्ल्यूटिया लगातार ललित जोशी के साथ कदमताल करते हुए जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

कांग्रेस के लिए आज का दिन खास रहा, जब विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया और मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने वार्ड नंबर 8, जगदंबा नगर में संयुक्त रूप से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

ललित जोशी ने जनता से कहा कि वे जन आंदोलन से जुड़े नेता हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने हल्द्वानी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में शहर को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सुबह से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह चुनाव हल्द्वानी के विकास और बदलाव का मौका है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि कांग्रेस को समर्थन देकर शहर को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।