उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- जमीन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, इस जिले के डीएम समेत तीन बड़े अधिकारी निलंबित

खबर शेयर करें

Dehradun News : उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार जिले में सामने आए बहुचर्चित भूमि घोटाले को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह (IAS), वरुण चौधरी (IAS), और अजयवीर सिंह (PCS) शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, हरिद्वार जिले में जमीन की खरीद-फरोख्त में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच में इन शिकायतों की पुष्टि होने पर शासन ने यह सख्त कदम उठाया।

Ad

जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ों रुपये की मूल्य वाली सरकारी भूमि को नियमों को ताक पर रखकर निजी व्यक्तियों के नाम ट्रांसफर किया गया। इस प्रक्रिया में न सिर्फ सरकारी नियमों की अनदेखी हुई, बल्कि अधिकारियों ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए निजी हितों को प्राथमिकता दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

सरकार ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन कर दिया है और संकेत दिए हैं कि भविष्य में और भी अधिकारी इस जांच के दायरे में आ सकते हैं। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कल्पना बोरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचीं महिला कार्यकर्ता, आपत्तिजनक टिप्पणियों पर दी तहरीर

यह कार्रवाई राज्य सरकार के ‘भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन’ के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।