उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- भारी बारिश से पिथौरागढ़ की ये सड़कें हुई बंद, यात्रा करने से पहले देखे अपडेट

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जिले में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिथौरागढ़ पुलिस ने सड़क मार्गों की ताजा स्थिति साझा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार—

Ad
  • पिथौरागढ़-घाट (NH) मार्ग मुन्ना बैंड और दिल्ली बैंड के पास बंद है।
  • पिथौरागढ़-जौलजीबी (NH) चरमा के पास बाधित है।
  • थल-मुनस्यारी (SH) मार्ग दो स्थानों पर बंद है।
  • जौलजीबी-मुनस्यारी (NH) मार्ग भी बंद पड़ा है।
  • मुनस्यारी-मिलम (बॉर्डर) मार्ग चिलमधार पर अवरुद्ध है।
  • धारचूला-तवाघाट (NH) मार्ग दोबाट, कूलागाढ़ और एलागाढ़ में बंद है।
  • तवाघाट-घटियाबगढ़ (NH) मार्ग और घटियाबगढ़-लिपुलेख (NH) मार्ग भी बंद हैं।
  • तवाघाट-सोबला मार्ग तथा घाट-टनकपुर (NH) मार्ग स्वाला पर अवरुद्ध हैं।
यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: 379 सरकारी पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन

प्रशासन के अनुसार संबंधित विभाग लगातार बंद पड़े मार्गों को खोलने का कार्य कर रहे हैं। फिलहाल लोगों को वर्षा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

📞 आपातकालीन संपर्क नंबर

  • आपदा कंट्रोल रूम: 05964-226326, 8449305857
  • पुलिस कंट्रोल रूम: 112, 05964-226651, 9411112982
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।