रामनगर: पुलिस के जाल में फंसा शातिर, 2 साल से इस कांड के बाद था फरार

खबर शेयर करें

Ramnagar News: हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2024 को थाना रामनगर में दर्ज मुकदमे में आरोपी वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीतावनी तिराहा (टेड़ा गांव रोड) से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय बढ़ोतरी से लेकर बीमा तक कई फैसले

गिरफ्तार की पहचान प्रियांशु बिष्ट उर्फ बंश ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में रामनगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी

पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कुंदन कठैत और कांस्टेबल त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।