हल्द्वानी: IAS दीपक रावत के पास पहुंचा भूमि का मामला, पीड़ित को वापस दिलाए 34 लाख रूपये

खबर शेयर करें

Haldwani News: आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत को पिछले जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा रामनगर में उनके साथ हुए निजी भूमि सहित सरकारी भूमि अनुबंध मामले की शिकायत की गई थी जिस पर आयुक्त द्वारा सभी पक्षों को बुलाकर शिकायतकर्ता के 34 लाख रुपए वापस करवाए गए।

आयुक्त की जनसुनवाई में शिकायतकर्ता-अब्दुल मुस्तफा पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी मोहल्ला खताडी, रामनगर को अरूण कुमार मासीवाल, जगदीश कुमार मासीवाल, योगेश मासीवाल, नरेन्द्र मासीवाल, निवासी उदयपुरी चौपड़ा तहसील रामनगर के द्वारा ग्राम उदयपुरी चौपड़ा, तहसील रामनगर जिला नैनीताल में भूमि के साथ ही सरकारी भूमि भी अनुबन्ध कर शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा को 34 लाख में बेची गयी। उसके बाद शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा आयुक्त , कुमाऊं मण्डल, नैनीताल के समक्ष शिकायत लेकर उपस्थित हुए। जहां आयुक्त द्वारा सम्बन्धित पक्षों को कार्यालय में बुलवाकर शिकायतकर्ता के 34 लाख रुपए बैंक  खाते के माध्यम से वापिस कराये गये। शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान हो गया है तथा शिकायतकर्ता संतुष्ट है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।