Uttarakhand Govt Job: JE और AE के 1082 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt job: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सरकार जल्द कनिष्ठ अभियंता(जेई) व सहायक अभियंता (एई) के करीब 1082 पदों पर भर्ती करने जा रही है। आगे जारी है…

विगत दिनों कार्मिक विभाग ने विभिन्न विभागों से इंजीनियर संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। भर्ती प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा गया है। यह भर्तियां लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, जल संस्थान, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम और ऊर्जा निगम में जेई-एई के पदों के लिए होंगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इसकी पुष्टि की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।