सोमेश्वर : घुड़दौड़ा में बादल फटने से मकान ढहने का डर, परिवार ने भय से छोड़ा घर

खबर शेयर करें

Someshwar News: सोमवार तड़के घुड़दौड़ा गांव में हुई मूसलाधार बारिश के बीच अचानक बादल फटने से एक परिवार बड़ी घटना से बच गया। भूस्खलन और तेज बहाव वाला पानी सीधे घर के आंगन के नीचे से गुजरा, जिससे खेत बह गए और भारी तबाही हुई।

आपदा के समय घर में बुजुर्ग भागुली देवी, उनकी बहू और दो पोतियां सो रही थीं। धमाके जैसी आवाज सुनकर पड़ोसी सतर्क हुए और हल्ला मचने पर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मकान में दो परिवार रहते हैं। वर्तमान में भागुली देवी का दूसरा पुत्र दनी राम और उनकी पत्नी हल्द्वानी गए हुए है।

गनीमत रही कि बादल आंगन के आगे रास्ते के पास फटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पड़ोसियों ने परिवार को सुरक्षित निकालकर अपने घर में शरण दी। घटना के बाद से मकान पर ढहने का खतरा बना हुआ है क्योंकि प्रभावित जगह से लगातार मिट्टी खिसक रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Congratulations पहाड़ प्रभात: संघर्ष से सफलता तक पांच साल का सफर

मंगलवार को पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।