Govt Job 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें आवेदन…

खबर शेयर करें

SVPUAT Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ ने सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट svpuat.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2023 तय की गई है. इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.  

ये भर्ती अभियान संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 54 पद भरे जाएंगे. इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 55 फीसदी नंबर के साथ मास्टर डिग्री एवं SLET/ TET/ पीएचडी आदि पास किया हुआ होना चाहिए. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है.  

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।