हल्द्वानी: विज्डम स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया जोश और जज्बा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज विज्डम स्कूल में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद की शुरुआत मुख्य प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया द्वारा फीता काटकर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अन्तर्सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में गंगोत्री सदन प्रथम तथा सीनियर बालिका वर्ग में यमुनोत्री सदन प्रथम रहा।

खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में यमुनोत्री सदन प्रथम तथा बालिका वर्ग में बद्रीनाथ सदन ने बाजी मारी। शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बद्रीनाथ सदन के योगेश जोशी कक्षा 7 ने प्रथम तथा कैरम प्रतियोगिता में गंगोत्री सदन के युवराज आर्या व दीपांशु पड़ियार कक्षा 7 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंडर गार्डन (नर्सरी, L.K.G., U.K.G.) में बलून बर्स्ट, सौसर दौड़, कैन्डी दौड़, पासिंग द रिंग विद हुला-हूप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कक्षा 1 से 5 तक में डबल हुला-हूप, कोन सहित सॉसर इकट्ठा करना, लेमन रेस, 50 मीटर रेस, फुटबाल व अन्य खेल सम्मलित रहे। जिसमें लड़कियों व लड़कों दोनों में बद्रीनाथ सदन प्रथम श्रेणी में रहे। खेल के मध्य में बच्चों को फल वितरित किए गए।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया ने बच्चों से रूबरू होते हुए बताया कि अनुशासित व खेल भावना से प्रेरित होकर खेलने से ही मानसिक, शारीरिक व नैतिक विकास संभव है। इस अवसर पर खेल शिक्षक कपिल बिष्ट, अरुण सिंह, किशोर भगत ज्योति पाण्डे, नीता पाण्डे, पूजा खोलिया, कल्पना सिंह व पूनम मठपाल आदि रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।