सोमेश्वरः पंचायत चुनावों पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंदन भंडारी के नेतृत्व मेें हुई चर्चा

Someshwar News: आज सोमेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंदन भंडारी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गईं। इस दौरान बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बताया कि इस तरह कांग्रेस पार्टी को पंचायत चुनावों में कार्य करना है। साथ ही कार्यकर्ताओं की राय भी ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद ने किया। बैठक के बाद सोमेश्वर मुख्य चौक पर रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई को अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने और सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किशोरी से दुष्कर्म के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान पूर्व में विधायक प्रत्याशी सोमेश्वर राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, महामंत्री लक्ष्मण मेहरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद, कुन्दन आर्य, हीरा मेहरा, रणजीत नयाल, सुरेश बोरा, प्रकश अलमिया, कुंवर सिंह, प्रकाश खाती, आनंद भाकुनी, किशन सिंह भोज, बहादुर सिंह दोसाद, राजेंद्र बोरा, कैलाश बोरा के साथ प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजू रहे।