सोमेश्वरः भारतीय मजदूर संघ ने चलाया श्रमिक संपर्क अभियान

खबर शेयर करें

Someshwar News: आज लोद में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी के नेतृत्व में श्रमिक संपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों, विभागों, बैंकों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों, श्रमिकों से संपर्क कर भारतीय मजदूर संघ की उपलब्धियों नीतियों व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान श्रमिकों व पर्वतीय काश्तकारों को उनके हितों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। श्रमिकों कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा व श्रमिक संगठन के महत्व के विषय पर जानकारी दी गई तथा श्रमिकों से भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एकत्र होकर अपने हितों के लिए लामबंद होने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के इस श्रमिक संपर्क अभियान में जो कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रमों की श्रृंखला में चलाया गया है। इस दौरान RSS के भूपेंद्र भंडारी, कर्मचारी व श्रमिक नेता महेश पांडेय, कृषक नेता व होम स्टे व्यवसायी शंकर सिंह बोरा, सुंदर सिंह बोरा, बैंक कर्मचारी लाल सिंह, प्रणय कुमार, अर्जुन मेहरा, राहुल खाती, मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।