पिथौरागढ़: जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार, कमिश्नर रावत ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: कुमाऊँ मण्डल के आयुक्त दीपक रावत ने अपने दो दिवसीय पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान विकास खंड बिण की न्याय पंचायत दौला में शासन की जनकल्याणकारी पहल ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ अभियान का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आयुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा शिविर में लगाए गए समस्त विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।

शासन के निर्देशानुसार यह अभियान 17 दिसंबर 2025 से आगामी 45 दिनों तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। पिथौरागढ़ जनपद की सभी 64 न्याय पंचायतों में सप्ताह में 2 से 3 कार्यदिवस शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी विभागों द्वारा एक ही मंच से सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँच सके।

Ad Ad

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने आमजन की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को सख़्त, स्पष्ट एवं समयबद्ध निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में शासन की योजनाओं को सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जाए तथा प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: देहरादून में फिर गोलीकांड, स्टोन क्रशर संचालक की हत्या

आयुक्त रावत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के स्थायी और प्रभावी समाधान का माध्यम बने। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित रहें।

आयुक्त ने कहा कि विभागीय स्टॉल केवल प्रदर्शन तक सीमित न रहें, बल्कि ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण, सेवाओं की तत्काल उपलब्धता तथा समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को तुरंत योजनाओं से जोड़ा जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी अभियान को पिथौरागढ़ जिले में 45 दिनों के बाद भी जारी रखा जाएगा, ताकि शासन की योजनाएँ निरंतर जनता के द्वार तक पहुँचती रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: Graphic Era Hill University, हल्द्वानी में रक्तदान शिविर

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिक समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने दोहराया कि पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना अनिवार्य है और यह अभियान शासन की जनहितकारी नीतियों को ज़मीन पर प्रभावी रूप से लागू करने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने अभियान को जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि सरकार स्वयं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

अध्यक्ष जिला पंचायत श्री जितेंद्र प्रसाद ने इस अभियान को जनकल्याणकारी पहल बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- देहरादून, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखिए पूरी लिस्ट…

मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित इस योजना को जनता के हित में प्रभावी एवं दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे शासन की योजनाएँ सीधे आमजन तक पहुँचेंगी और नागरिकों को त्वरित लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र प्रसाद, मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल, ब्लॉक प्रमुख बिण लक्ष्मी गोस्वामी, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद आयुक्त रावत द्वारा मोस्टमानू–चंडाक में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज, बेस चिकित्सालय, कृष्णापुरी में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।