पिथौरागढ़: पीएम मोदी के स्वागत में 26 जगहों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी तैयारियां हुई पूरी : गणेश जोशी

खबर शेयर करें

Pithoragdh News l: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने वाहनों को समय से कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल की पूर्ण तैयारी कर ली जाय। इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जनसभा संयोजक बलवंत सिंह भोर्याल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।