हल्द्वानी: कमरे में महिला का सड़ा-गला शव, बदबू आने से लोगों को लगी खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News:मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 60 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में हुई है, जो साल 2022 में होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। वह रामपुर रोड स्थित गली नंबर 1 में एक किराए के कमरे में अकेले रहती थीं।

पुलिस के अनुसार, मुन्नी देवी के पति और बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी ऊधम सिंह नगर में रहती है, जबकि हल्द्वानी में उनकी देखभाल के लिए उनका एक भतीजा आता-जाता था। बताया गया कि 10 जनवरी को उनका भतीजा उन्हें खाना खिलाकर गया था। इसके बाद से मुन्नी देवी कमरे से बाहर नहीं निकलीं और किसी ने उनकी खबर भी नहीं ली।

बुधवार सुबह से क्षेत्र में बदबू फैलने लगी, जो शाम तक तेज हो गई। पड़ोसियों को शक हुआ कि बदबू मुन्नी देवी के कमरे से आ रही है। जब लोगों ने कमरे के अंदर जाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: भीमताल सीट की सियासत गरम, लाखन की एंट्री से नाराज नयाल बोले बाय-बाय कांग्रेस

पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कोतवाल राजेश कुमार यादव और मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर लोगों ने मुन्नी देवी का सड़ा-गला शव देखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस? 4 FIR दर्ज, QRT की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी लंबे समय से ट्यूमर की बीमारी से जूझ रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही समय और कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।