सोमेश्वर:अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौज में अभिभावक–शिक्षक संवाद, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

खबर शेयर करें

Someshwar News: ग्रामसभा स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौज में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) तथा अभिभावक–शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा स्कूल के बेहतर संचालन हेतु सामूहिक सुझाव प्राप्त करना रहा।

बैठक के दौरान नए सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। साथ ही विद्यालय में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे छात्रवृत्ति, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास, पठन-पाठन सामग्री वितरण और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी गई।

सभा में शिक्षकों की रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता को महत्वपूर्ण विषय के रूप में उठाया गया। अभिभावकों ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कुछ विषयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर स्कूल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को उचित प्रतिवेदन भेजने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:राज्यपाल ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गुरुद्वारे में मत्था टेका

इसके अलावा PM पोषण योजना (MDM) के अंतर्गत मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, समय पर वितरण और पोषक तत्वों की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बच्चों को मिलने वाला भोजन समय पर और मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार हो सके। सभी सदस्यों ने विद्यालय विकास के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हुई, जिसमें विद्यालय को मॉडल शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा महिला मोर्चा की तेजतर्रार नेता के रूप में उभरीं कल्पना बोरा, मिली पिथौरागढ़ जिले की जिम्मेदारी

बैठक में प्रधानाचार्य एसके चौधरी, गिरीश आगरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमंत कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एनजीओ प्रतिनिधि शंकर मेहरा, स्कूल स्टाफ, अभिभावक, पूर्व छात्र और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।