पंचायत चुनाव रिजल्ट: सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं प्रियंका, संभालेंगी गांव की कमान

खबर शेयर करें

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। मुख्यमंत्री के आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित सारकोट गांव को अब सबसे कम उम्र की प्रधान मिल गई है। 21 वर्ष 3 माह की प्रियंका नेगी ने प्रधान पद पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। प्रियंका नेगी कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गांव की नई उम्मीद बनकर सामने आई हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक जीत को गांव के विकास के लिए नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में नई ऊर्जा और उम्मीद की लहर है कि युवा नेतृत्व के माध्यम से गांव को योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।