पिथौरागढ़-(बड़ी खबर)-पहाड़ में एक कमरे में मिली पति-पत्नी और बेटी की लाश, गांव मेंफैली सनसनी

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़-पहाड़ में आये दिन अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में आज पिथौरागढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों की मौत से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। बेरीनाग तहसील के चचरेत गांव में पति कमरे में फंदे से लटका और पत्नी व दो वर्षीय बेटी मृत मिली हैं। घटना की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पारिवारिक कलह को वारदात की वज माना जा रहा है।

मामाल तहसील बेरीनाग के चचरेत गांव का है जहां रहने वाले चंचल महरा 26 वर्ष का शव घर के अंदर ही फंदे से लटका था। उसी कमरे में उसकी पत्नी सरिता 22 वर्ष और बुटी गीतांजलि दो वर्ष के शव बिस्तर पर पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पुलिस गांव के लिए रवाना हो चुकी है। मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। सनसनीखेज वारदात के बाद से गांव में हडक़ंप मचा हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल पुलिस के घटना स्‍थल को रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।