अल्मोड़ा: पाखुडा में खुली बैठक, जिला पंचायत सदस्य निशा ने विकास को लेकर बनाई कार्ययोजना

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। ग्राम पाखुडा में आज प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य एवं मुख्य अतिथि के रूप में निशा कनवाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान शोभा देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सिंह कनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह जलाल एवं पूर्व प्रधान गोविंद सिंह मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खुली बैठक में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विकास कार्यों की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गंभीर विमर्श हुआ।

जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने कहा कि ग्राम पाखुडा के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और जनसहयोग से सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।