हल्द्वानी: तहसील में दाखिल-खारिज पर कोई रोक नहीं, जल्द ऑनलाइन दिखेगा डाटा

खबर शेयर करें

Haldwani News: तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने अवगत कराया कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल खारिज की कार्यवाही लगातार की जा रही है। दाखिल खारिज के आदेश के उपरांत उक्त एंट्री R6 पंजिका में दर्ज की जाती है। जिसके उपरांत भू -लेख पोर्टल में डाटा दर्ज कर खतौनी में ऑनलाइन प्रदर्शित होता है। परन्तु नए पोर्टल के लॉन्च होने के कारण वर्तमान में अतिथि तक ऑनलाइन डाटा प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है। उक्त समस्या के समाधान हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था।

उन्होंने अवगत कराया कि तकनीक विशेषज्ञ से वार्ता के क्रम में अवगत कराया गया है की जल्द ही डाटा ऑनलाइन फैच करने उपरांत डाटा ऑनलाइन प्रदर्शित हो जायेगा। उन्होंने उक्त संबंध में संबंधित पक्षकार से कहा है कि वह उक्त आदेश जो R6 पंजिका में अंकित है की सत्यापित प्रति तहसील हल्द्वानी के रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल खारिज संबंधित कार्यो में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, नियमानुसार लगातार कार्य गतिमान है, उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।