News Live: (बड़ी खबर)-रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, 2007 में पहली बार बनी थी पार्षद

Dehli News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। वह 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है। वे शालीमार बाग से विधायक हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। कॉलेज के वक्त से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं। 2023 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं।
रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को करारी शिकस्त दी।रियाणा राज्य के जींद जिले स्थित नगर जुलाना में रेखा गुप्ता का 19 जुलाई 1974 का जन्म हुआ। उनके दादा एक आढ़तिया थे। जुलाना में उनकी गंगाराम, काशीराम के नाम से आढ़त की दुकान थी। वहीं, रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर काम करते थे। वहीं, मां उर्मिला जिंदल हाउस वाइफ रहीं। रेखा गुप्ता जब 2 साल की थीं, तब उनके पिता बैंक में मैनेजर (साल 1972-73) बने। उनकी पोस्टिंग दिल्ली में हो गई और परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। यहीं उन्होंने स्कूल, ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की।
