नैनीताल:(बड़ी खबर)- कल भारी बारिश का अलर्ट जारी, अधिकारियों को चौकस रहने के निर्देश

खबर शेयर करें

Nainital News: भारत मौसम विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा दिनाँक 28 अगस्त, 2025 को प्रातः 09:00 बजे पर मौसम पूर्वानुमान से सम्बन्धित प्राप्त सूचना के अनुसार दिनॉक 29 अगस्त, 2025 तथा 01 सितम्बर, 2025 को जनपद के अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा- ‘ऑरेंज एलर्ट’ की चेतावनी जारी की गयी है जिसमें जनपद अन्तर्गत गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत इस अवधि में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी अलर्ट पर रहेगें तथा क्षेत्रो में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों/संसाधनों को भी अलर्ट पर रखेंगे। विशेषकर भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गो में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत मलुवा तथा गिरे पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सर्तकता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रखेंगे। लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा संवेदनशील मोटर मार्गो / स्थानों पर उक्त अवधि में जे०सी०बी० मशीन एवं गैग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए। तहसील स्तर पर गठित QRT टीमें अलर्ट पर रहेंगी। समस्त जिला/परगना/विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने कार्य मुख्यालय पर बने रहेगें, अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन (ON) रखेगें तथा प्रत्येक घण्टे आपदा क्षति सम्बन्धित सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या 05942-231178/79/81 एवं मो० नं० 8433092458 तथा टॉल फ्री नं 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।