नैनीताल: घर से छोटी बहन संग आयी फिर उसेे सडक़ पर छोड़ प्रेमी संग फरार हुई युवती…

खबर शेयर करें

Nainital News: नैनीताल में एक गजब का मामला देखने को मिला। जहां एक युवती अपनी छोटी बहन को सडक़ पर छोडक़र प्रेमी संग फरार हो गई। जब बहन नहीं आयी तो छोटी बच्ची के रोने पर लोगों ने उससे पूछताछ की। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने खोजबीन कर बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया। आइये जानते है पूरी खबर…

मामला गुरुवार देर शाम का है। नैनीताल निवासी एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर से बाजार घूमने की बात कहकर निकली थी। जिसके बाद वह माल रोड पर पहुंची। यहां युवती ने अपनी बहन को सडक़ पर छोड़ दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। बड़ी बहन को गाड़ी में जाता देख छोटी बहन उसकी गाड़ी के पीछे दौड़ते हुए तल्लीताल तक पहुंच गई। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास रोने लगी। इस दौरान लोगों ने उसे पुलिस सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तलाश की। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बच्ची के परिजनों से संपर्क उसे उसकी मां को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।