नैनीतालः कुत्ता खोजने गये थे जंगल में बिखरे मिले पुराने 1000 और 500 रूपये के नोट…

खबर शेयर करें

Nainital News: नोटबंदी को कई समय हो चुका है, लेकिन अभी भी 1000 और 500 रूपये के पुराने नोट नजर आ रहे है। नोटबंदी के बाद कई लोगों ने नदियों में भी अपने नोट बहा दिये थे। अब खबर उत्तराखंड के नैनीताल से सामने आ रही है। जहां जंगल में 1000 रूपये और 500 रूपये के नोट बरामद हुए, जिन्हें देखने के लिए लोग पहुंच गये। हुआ यूं कि एक कुत्ता खाई में गिर गया। उसके बचाने के लिए क्षेत्र के कुछ युवक पहाड़ी से खाई की ओर उतरे। जैसे ही वह खाई में उतरे नीचे देखा तो हैरान रह गये। नीचे 1000 और 500 रूपये के नोट बिखरे पड़े थे। आगे पढ़िए…

पुराने नोट मिलने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों से पूछताछ की और खाई में उतरकर 1000 के 18 नोट और 500 के 16 नोट बरामद किये। पुलिस ने बताया कि मौके पर प्रतिबंधित नोट के अवशेष भी पड़े थे। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी का कहना है कि जंगल से पुराने 26 हजार रूपये के नोट बरामद हुए है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद इन नोटों को प्रतिबंधित कर दिया था। पुलिस लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।