नैनीताल: घोड़ाखाल गोल्ज्यू के दरबार पहुँचे सीएम धामी, लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें

Nainital News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आगमन हुआ। अपने निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए पत्नी गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की और गोल्य्यू महाराज का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की आवाम की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में पर्यटन,शिक्षा चिकित्सा तथा कृषि क्षेत्र में उन्नति , शांतिपूर्ण चले इसके लिए भी सीएम धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शनिवार और रविवार को पहाड़ जाने और आने वाले वाहनों का बदला रूट

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, राहुल साह, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश मार्तोलिया, सचिव विजय भट्ट पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, नैनीताल यात्रा संयोजक नीरज जोशी, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।