नैनीतालः(बड़ी खबर)-खाई में समाई पर्यटकों की कार, पांच की मौत…

खबर शेयर करें

Nainital News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। एसपी क्राइम सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कोटाबाग ब्लाॅक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप देर रात पर्यटकों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल कार सवार निवासी कहां के है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।