नैनीताल :(बड़ी खबर)-कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति पद को लेकर चल रही अंतरिम व्यवस्था को समाप्त करते हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

इसके साथ ही प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नए कुलपति की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-आरटीओ ऑफिस में चली गोली, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।