नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव में बवाल पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल, सरकारी वकील ने छोड़ा अपना पद

खबर शेयर करें

Nainital News:जिला पंचायत चुनाव में बवाल से आहत होकर नैनीताल जिला पंचायत के अधिवक्ता ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध है। देखिए क्या लिखा उन्होंने….

जिला पंचायत अधिवक्ता पद से कार्यमुक्त होने संबंधी पत्र

आदरणीय महोदय,

मैं जिला पंचायत, नैनीताल का आभारी हूँ कि मुझे 20 वर्षों से अधिक समय तक जिला पंचायत की ओर से माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल तथा उत्तराखण्ड लोक सेवाएँ अधिकरण, नैनीताल पीठ के समक्ष वादों का संचालन करने का अवसर प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: तेज आंधी, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

परंतु दिनांक 14.08.2025 को मतदान केंद्र परिसर से मतदान के समय, खतरनाक हथियारों से लैस दर्जनों व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से जिला पंचायत के पाँच निर्वाचित सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के समय पुलिसकर्मियों ने अपहृत सदस्यों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। उक्त घटना ने आम जनता में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण मैं अपने को विवश पाता हूँ और तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत, नैनीताल के अधिवक्ता पद से स्वयं को कार्यमुक्त करता हूँ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।