उत्तराखंड: बदरीनाथ में बड़ा हादसा टला, यात्री की सूझबूझ से बची 40 लोगों की जान

खबर शेयर करें

बदरीनाथ | बुधवार देर शाम बदरीनाथ धाम के पास देवदर्शनी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बस जैसे ही धाम के पास पहुंची, चालक को अचानक चक्कर आ गया और बस अनियंत्रित होकर लड़खड़ाने लगी।

इस दौरान चालक के पास बैठे एक सतर्क यात्री ने तत्काल स्टेयरिंग संभालते हुए ब्रेक लगा दिए। उसकी सूझबूझ से बस नवनिर्मित भवन से टकराने या गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ डर के मारे बस से कूद पड़े, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अग्निशमन अधिकारी एसआई श्याम सिंह, और माणा चौकी प्रभारी विजय प्रसाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे। एसआई श्याम सिंह ने बताया कि चार यात्रियों को हल्की चोट आई है, जिन्हें विवेकानंद अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: दूरसंचार सेवाओं को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश

थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा, “यात्री की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर यह घटना कुछ पहले होती, तो बस सीधे खाई में गिर सकती थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।