लालकुआंः निदेशक अशोक जोशी ने किया त्याधुनिक दुग्ध प्लांट का औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं में निर्माणाधीन 85 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निदेशक डेरी विकास विभाग अशोक कुमार जोशी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने प्लांट में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच-परख की। साथ ही डेरी विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं, मशीनरी स्थापना और तकनीकी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके संचालन से दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस दौरान निदेशक अशोक कुमार जोशी ने दुग्धशाला में तैयार किए जा रहे दूध, पनीर, घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उत्पादन इकाई में साफ-सफाई, गुणवत्ता नियंत्रण और पैकेजिंग व्यवस्था को देखकर संतोष व्यक्त करते हुए गदगद नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: गणित में गायब रहे बच्चे, 10वीं व 12वीं में सबसे अधिक बच्चों ने छोड़ा हिन्दी का पेपर

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि डेरी की उपयोगिता और उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मशीनरी की स्थापना शीघ्र कराई जानी चाहिए, ताकि प्लांट का संचालन समय पर शुरू हो सके और दुग्ध उत्पादकों को अधिकतम लाभ मिल सकें।। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबन्धक यूसीडीएफ आर.एम. तिवारी, डॉ. पी.एस. नागपाल, सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ अनुराग शर्मा, प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी लैब रमेश आर्य सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।