करवा चौथ: उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद, जानिए अपने शहर में चंद्रोदय समय

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। दिन में महिलाएं समूह में एकत्र होकर माता करवा की पूजा-अर्चना करती हैं और कथा सुनती हैं। इसके बाद रात को चांद निकलने पर छलनी से चंद्र दर्शन कर पति का चेहरा देखती हैं और अर्घ्य अर्पित करती हैं। पति के हाथों से जल ग्रहण करने के साथ यह व्रत संपन्न होता है। करवा चौथ के दिन हर किसी को बेसब्री से चांद का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में इस वर्ष चांद कब दिखाई देगा—

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चंद्रोदय समय:

Ad
  • चंपावत: रात 7:09 बजे
  • देहरादून: रात 8:04 बजे
  • नैनीताल: रात 8:04 बजे
  • हल्द्वानी: रात 8:04 बजे
  • रुद्रपुर: रात 8:04 बजे
  • हरिद्वार: रात 8:04 बजे
  • रुड़की: रात 8:04 बजे
  • काशीपुर: रात 8:04 बजे
  • पिथौरागढ़: रात 8:04 बजे
  • टिहरी: रात 8:04 बजे
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः राज्य में उच्च शिक्षा को लेकर चिंतन शिविर में मुक्त विश्वविद्यालय की सक्रिय सहभागिता

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में इस बार करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 4 मिनट पर उदित होगा, जबकि पर्वतीय इलाकों जैसे चंपावत में चांद थोड़ा पहले 7 बजकर 9 मिनट पर दिखाई देगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।